फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गृहक्लेश में युवक ने जहर खाकर दी जान

Wed, 13 Aug 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द में पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय युवक विजय पुत्र रणधीर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच करा रही है। पुलिस के अनुसार विजय की शादी तीन वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी विजय पर पिलखुवा में रहने का दबाव बना रही थी। विवाद के चलते विजय ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विजय दो भाइयों में छोटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें