सिंभावली। क्षेत्र के गांव कुराना निवासी सोनवीर सिंह राठी ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि उनके भाई विपिन राठी उर्फ पप्पी और नरेंद्र ने गांव में स्थित अपनी जमीन बेची थी। जिसमें विपिन को ढाई लाख रुपये चेक के माध्यम से उनके खाते में दिए गए थे। तीन मार्च को विपिन बैंक से नकदी निकालने के लिए गए थे, जो अभी तक भी घर नहीं लौटे। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश कराई जा रही है।