हापुड़। नगर के मोहल्ला कोटला सादात निवासी आदिल (30) पुत्र खान मोहम्मद सोमवार की सुबह करीब 11 बजे रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद गया। इस दौरान उसका एक पैर कट गया। हादसा देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल आदिल को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आदिल के परिजनों को इसकी सूचना दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायल हुए युवक की पहचान हो गई है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। संवाद