फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक सप्ताह से युवक लापता, दोस्तों पर हत्या करने का शक

Fri, 28 Jul 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव गोंदी में एक सप्ताह से लापता युवक की परिजनों ने हत्या का आशंका व्यक्त की है। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस शव को गंग नहर में तलाश करा रही है। परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

गांव गोंदी निवासी इसरार का 20 वर्षीय पुत्र नादिश 20 जुलाई की दोपहर से लापता है। परिजनों ने नादिश की तलाश में संभावित स्थानों की खाक छानी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मामले की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। दो दिन पहले परिजनों को पता चला कि गांव के दो युवकों ने नादिश की हत्या कर शव को गंग नहर में बहा दिया है। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के द्वारा युवकों से पूछताछ भी की गई तो उनके विरोधाभास बयानों के कारण उन पर शक गहरा रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार का दिन गांव में गहमागहमी भरा रहा। ग्रामीणों ने पंचायत कर मामले के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। इसके अलावा युवक की हत्या का आशंका को देखते हुए गंग नहर में शव की तलाश कराई कराई जा रही है। गोताखोर पूरे दिन नहर में शव की तलाश में जुटे रहे। वहीं युवक के घर में कोहराम मचा है। परिजन युवक के सकुशल होने की दुआ कर रहे हैं।
देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें