गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव डेहरा रामपुर निवासी प्रशांत बुधवार की दोपहर किसी काम से कुटी पर आए थे। गढ़-स्याना रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से भिड़ गई। हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक कार समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।