सिंभावली। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोहरा निवासी नरपत सिंह शनिवार की रात को गांव निवासी अंकुश के साथ बाइक पर सवार होकर सिंभावली से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव बुकलाना के निकट पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नरपत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। संवाद