हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के देवनंदनी फ्लाईओवर के ऊपर चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। चीनी मांझे से उसकी गर्दन कट गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को घर भेज दिया था। गांव श्यामपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ जा रहा था। गढ़ रोड स्थित देवनंदनी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया। इस दौरान चीनी मांझे से उसकी गर्दन कट गई और हाथ की अंगुली में चोटिल हो गई। वह किसी तरह देवनंदनी अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।