फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा

Mon, 03 Jul 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा में सड़क किनारे केले का ठेला लगाने वाला एक युवक सोमवार की दोपहर को ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए गया था। जानकारी के अनुसार युवक स्नान करता हुआ गंगा की बीच धारा में पहुंच गया और डूब गया। जिसको डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और नाविकों के साथ डूबे युवक की तलाश शुरु कर दी। लेकिन शाम होने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि डूबने वाला युवक ब्रजघाट में ही ठेला लगाकर केला बेचता था, जिसको उत्तराखंड के हल्द्वानी का बताया जा रहा है, युवक की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें