फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिता की डांट से नाराज 12वीं के छात्र ने पिया कीटनाशक, मौत

Sun, 01 Sep 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध कक्षा 12 के छात्र ने कीटनाशक पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो दिन भर्ती रहने के बाद उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक कुचेसर चौपला स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। शुक्रवार को पिता ने अपने पुत्र को किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे आहत होकर उसने घर मे रखी खेत की कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। कीटनाशक से युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों से आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह को सेहत में सुधार होने पर अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन शनिवार की शाम को फिर से उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें