फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बछलौता मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

Sun, 21 Apr 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता मार्ग पर आटा मिल के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जिला बुलंदशहर थाना अनूपशहर के गांव करणपुरा कला निवासी शैलेष (30) मेरठ स्थित बिजली के पैनल बनाने वाली कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपनी बहन से मिलने गांव छपकौली आई हुई थी। शैलेष शनिवार को ड्यूटी समाप्त कर देर रात बाइक से अपनी पत्नी व बच्चों को लेने के लिए गांव छपकौली जा रहा था। जैसे ही वह गांव बछलौता मार्ग स्थित आटा मिल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें शैलेष गंभीर रूप से घायल हो गया और दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें