फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मिनी ट्रक में पंचर लगवा रहे किशोर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 19 Apr 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 पर गालंद फ्लाईओवर पर मिनी ट्रक में पंचर लगवा रहे किशोर को पीछे से वाहन ने टक्कर दी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली के संगम बिहार निवासी नजर मोहम्मद बृहस्पतिवार की देररात परिवार को मिनी ट्रक से लेकर बदायूं के गांव नसरौल जा रहा था। हाईवे-9 पर गालंद फ्लाई ओवर पर पर उसके मिनी ट्रक में पंचर हो गया। जिसे लगवाने के लिए उसने सड़क किनारे मिनी ट्रक खड़ा करके पंचर लगवाने लगा। अचानक पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे नजर समेत परिवार के लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 16 वर्षीय नजर की मौत हो गई। बाकी घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि मृतक का का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें