हापुड़। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली शाहदरा लोनी बॉर्डर निवासी अंकित (25) बृहस्पतिवार की सुबह तड़के साढ़े पांच बजे अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर शाहजहांपुर से दिल्ली लौट रहे थे। हाईवे 9 स्थित मंसूरपुर कट के पास पहुंंचने पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।