फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 13 Feb 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दतैड़ी गेट के पास बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव अतरौली निवासी नाविल (24) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को नाविल किसी काम से पिलखुवा आया था। जैसे ही वह गांव दतैड़ी गेट पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे नाविल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नाविल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें