फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिवाया में बुखार से बच्चे की मौत

Mon, 16 Oct 2023 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना के गांव सिवाया में बुखार से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव में कई अन्य ग्रामीण भी बुखार से पीडि़त हैं।
विज्ञापन

ग्राम सिवाया निवासी अमित राणा के पुत्र प्रीत राणा को 11 अक्तूबर को बुखार आया। परिजनों ने उसे धौलाना स्थित आनन्द अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन तक इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्चे को दादरी स्थित नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बच्चे दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया गांव के घर घर में बुखार के मरीज हैं। कैंप नहीं लगने से सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.कपिल त्यागी ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले में टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें