हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अकड़ौली में दोस्तों से मिलने आए एक युवक की कुएं में संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में यह दुर्घटना हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी देेवेंद्र का 26 वर्षीय पुत्र अरिहंत गांव अकड़ौली निवासी अभिजीत और कृष्णा के पास मिलने आया था। अरिहंत और अभिजीत की दोस्ती कुछ दिन पहले मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी। दोनों यहां काफी समय भर्ती रहे थे। बृहस्पतिवार रात इन लोगों ने गांव के बाहर ही स्थित एक नलकूप के कुएं पर बैठकर शराब पी। इसी दौरान अरिहंत कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।