बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जट्ट गांव निवासी धर्मपाल 47 वर्ष का शव गांव उपेडा में पुराने हाइवे 9 के पास बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार सुबह लटका मिला। दोपहर बाद परिजनों ने शव को थाने के बाहर पुराने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
सुबह शव के पेड़ पर लटके होने की सूचना के बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए थे। मृतक के पास से मृतक का मोबाइल फोन ओर अन्य कागज मिले जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजन गांव निवासी कुछ ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगा रहा है।
मृतक के भाई पदम सिंह कोरी ने आरोप लगाया कि गांव निवासी कुछ व्यक्तियों ने हमला करके पेड़ पर लटका दिया है। वहीं पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी मंजू और उसके छह बच्चे हैं। मृतक के छह बच्चों में नेहा, शिवानी (विवाहित) है और पायल,बबीता और दो बेटे प्रथम और दूरपत है।