ब्रजघाट। गंगानगरी में मंगलवार की सुबह मथुरा निवासी श्रद्धालु अस्थि विसर्जन और गंगा स्नान करने के लिए आए थे। जहां नाव के किराये के लिए मथुरा निवासी लोगों का नाविक से विवाद हो गया। गाली गलौज और हंगामा होने पर नाविक के साथी भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक नाविक और दूसरे पक्ष से युवक घायल हो गए। इस दौरान तट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओ, पुरोहितों और दुकानदारों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।