फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में डूबी दमकल विभाग की नाव

Sat, 12 Jul 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। शनिवार को दमकल विभाग की आधुनिक सुविधाओं से लैस नाव सक्शन होज का पानी भरने से गंगा में डूब गई। कड़ी मशक्कत के बाद इसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने पुल के नीचे खड़ी दमकल विभाग की नाव सक्शन होज का पानी भरने से शनिवार की सुबह अचानक गंगा में डूब गई। इसका पता लगते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत करते हुए गंगा में डूबी नाव को बाहर निकाल लिया। दमकल उपकेंद्र प्रभारी रोदाश सिंह ने बताया कि पंप के नीचे सक्शन होज होती है, इसका पानी भरने से नाव गंगा में डूब गई थी। जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें