फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ससुराल पक्ष पर पति की हत्या का आरोप

Thu, 14 Mar 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव तिगरी निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी रीना ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसने अपने पति हरेंद्र से प्रेम विवाह किया था। जिससे हरेंद्र के परिजन खुश नहीं थे। जिन्होंने कई बार उन्हें धमकी भी दी। तीन माह पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पति की हत्या कर बीमारी से मौत होने की अफवाह फैला दी। पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों का किसी तरह पालन-पोषण कर रही है। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके हिस्से की संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने पिटाई कर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें