श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेन्सी पिलखुवा। मोहल्ला सर्वोदय नगर में भाजपा कार्यालय पर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर ने कहा है कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. मुखर्जी ने विषम परिस्थितियों में काम कर देशहित में अपने प्राणों की आहुति दी। जम्मू कश्मीर राज्य को अलग दर्जा दिए जाने के विरोधी रहे डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 हटाने की वकालत भी की थी। इसलिए उनके देशहित में किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता चमन सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ठाकुर चमन सिंह तोमर, युधिस्टर सिसोदिया संदीप गोयल शिव कुमार टाक विवेक संदीप समेत कई लोग उपस्थित थे।