हापुड़। बकाया गन्ना भुगतान न होने और पैराई सत्र 2023-24 का मूल्य घोषित नहीं किए जाने के विरोध में भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारी दो जनवरी को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे।
जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि पैराई सत्र शुरू हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसानों को उनकी फसल का मूल्य पता नहीं लग सका है। प्राकृतिक आपदा और बीमारी से चलते गन्ने की फसल का उत्पादन कम है, जिस कारण शुगर मिल और कोल्हू 400 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से गन्ना खरीदा जा रहा है। गन्ने के मूल्य निर्धारित करने और वृद्धि की मांग को लेकर किसान दो जनवरी को पैदल गन्ना मार्च निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे।
-