फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एनडीए को बहुमत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Fri, 07 Jun 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि जनता ने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया है, उस पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का एक-एक कार्यकर्ता खरा उतरेगा। दिन-रात देश किस प्रकार तरक्की करे, हमारा शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के दिशा- निर्देशों में कार्य कर रहा है। लगातार भारत की ख्याति विदेश में बढ़ रही है। तीसरे कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य करके देश को समर्पित किए जाएंगे। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। इसलिए तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, प्रफुल्ल सारस्वत, अंकुर सिरोही, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, मालती भारती, नीलम तेवतिया, कविता बाना, सुनील वर्मा, पवन गर्ग, कुणाल चौधरी, प्रमोद जिंदल, सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें