पिलखुवा। थानांतर्गत क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द निवासी मीनू हाईवे-9 किनारे अनवरपुर कट के पास स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौकरी करती है। मीनू ने बताया कि उसने अस्पताल में 60 हजार रुपये की कमेटी डाल रही है। रविवार की शाम वह अस्पताल से कमेटी के 53 हजार रुपये लेकर खेड़ा गेट से ई-रिक्शा में बैठकर गांव जा रही थी। खेड़ा गांव में शिव मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक पर्स को छीनकर ले गए। पर्स में रुपयों के अलावा आधार एवं पेनकार्ड और मोबाइल का चार्जर रखा था। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला दो दिन से पर्स में रुपये लेकर घूम रही थी। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।