फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेनहोल के खुले ढक्कर में गिरा बाइक का पहिया, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली निवासी संजय शुक्रवार को किसी काम से गढ़ आया था। जो दोपहर के समय गढ़ से पुरानी दिल्ली रोड होते हुए वापस घर लौट रहा था। पुरानी दिल्ली रोड पर जवाहर गंज मंडी के पास सीवर होल के खुले मेनहोल के ढक्कन में उसकी बाइक का पहिया फंस गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। घटना में संजय घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है नगर में अधिकांश स्थानों पर सीवर लाइन के मेनहोल क्षतिग्रस्त हैं। मुख्य सड़कों पर मेनहोल के ढक्कन सड़क से ऊपर उभरे हुए हैं, जो अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि संबंधित विभाग से वार्ताकर जल्द ही क्षतिग्रस्त मेनहोलों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें