फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मनीषा की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Mon, 25 Aug 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हरियाणा के भिवानी में हुई मनीषा की हत्या के विरोध में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


रविवार की रात कार्यकर्ता नगर के शहीद पार्क पर एकत्र हुए। जहां से करीब नौ बजे कैंडल मार्च आरंभ किया गया। जो आंबेडकर चौक से तहसील रोड, रविदास चौक, सुभाष गेट से होकर मीरा रेती पहुंचा। जहां से गंगा मंदिर के सामने से गुजरते हुए मेला रोड और इसके बाद आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हो गया। इस दौरान धीरज गौतम ने कहा कि अध्यापक मनीषा के दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। खासतौर पर महिलाओं के प्रति अपराधों में बहुत अधिक इजाफा हुआ है। अपराधों और अपराधियों पर अंकुश लगना चाहिए। इस दौरान डॉ. ओमदत्त प्रभाकर, लाजपत राय, देशराज सिंह, विनोद सागर, अनीस चौधरी, गौरव कुमार, धर्मेंद्र गौतम, ललित, राहुल, लोकेश, हरीश, संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें