हापुड़। टीबी मुक्त भारत अभियान में जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में भारत विकास परिषद द्वारा प्रदेश सरकार के सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग करती रहेगी। स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, मनोज कुमार का सहयोग रहा।