फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू ने छिजारसी टोल प्लाजा पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। भाकियू (संघर्ष) गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्लाजा कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते ह़ए किसानों के वाहनों को टोल से नि:शुल्क निकालने की मांग की। जिसके बाद टोल प्लाजा के प्रबंधक और छिजारसी पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।

छिजारसी टोल प्लाजा का संचालन गत १७ जुलाई से महाराष्ट्र की सहकारिता ग्लोबल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व ईगल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाकियू (संघर्ष) गुट सैकड़ों के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में प्लाजा पर पहुंचे, और उन्होने हंगामा करते प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो दिन से टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों और किसानों से शुल्क वसूलने के साथ अभद्रता की जा रही है। उन्होने किसानों के वाहनों को टोल प्लाजा से नि:शुल्क निकाले जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने अभद्रता करने पर टोल प्लाजा पर धरना देकर उसे फ्री कराने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुचें छिजारसी चौकी प्रभारी बनी सिंह और टोल प्रबंधक चिंतामणी शर्मा ने किसानों के वाहनों को नि:शुल्क निकालने और कर्मियों द्वारा अभद्रता किये जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक चिंतामणी शर्मा का कहना है कि भाकियू कार्यकर्ताओं एवं किसानों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। उन्हे किसानों के वाहन टोल प्लाजा से फ्री निकालने का आश्वासन दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें