हापुड़। मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी शशि ने थाना देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। शशि ने बताया कि वह विधवा है और इंद्रगढ़ी में एक चाय की दुकान करती है। बीती 14 सितंबर को वह अपनी चाय की दुकान पर मौजूद थी। तभी दुकान के पास में रहने वाला युवक पुरी वहां पर चाय पीने के लिए आया था। जब वह चाय बना रही थी तो देरी होने पर पुरी ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई गई। शोर सुनकर मौके पर राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।