सिंभावली। गांव टोडरपुर निवासी शाहरुख ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से उसने एक थ्री व्हीलर एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदना तय किया था। जिसके बाद उसने 70 हजार रुपये नकद देकर युवक से थ्री व्हीलर ले लिया। शेष 50 हजार रुपये अपने नाम कराने के बाद देना तय हुआ। जब उसने आरोपी को फोन कर थ्री व्हीलर के मूल दस्तावेज मांगे, तो उसने उसे एक अन्य व्यक्ति के घर भेज दिया। जहां पहुंचकर उसे पता चला कि थ्री व्हीलर का असली मालिक कोई और है, आरोपी ने उससे ऑटो किराए पर लिया था। अब असली मालिक ने थ्री व्हीलर अपने घर पर खड़ा करवा लिया। जिसके बाद उसने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी से संपर्क नहीं हो सका। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि सिंभावली थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
ृ