फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साधन सहकारी समिति के गोदाम में चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। साधन सहकारी समिति दौताई देहात के उपकेंद्र मानकचौक पर सचिव के पद पर कार्यरत सुरेशचंद्र शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह कार्यालय पर पहुंचे तो कार्यालय खोलने के बाद देखा कि उपकेंद्र के गोदाम का शटर कटा हुआ है। सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। संभवत: आहट होने अथवा राहगीरों को आता देखकर चोर बिना चोरी किए भाग निकले। सचिव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें