फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 13 Jun 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में युवती को अकेला देखकर युवक उसके घर में घुस गया। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने युवती को बचाया।
विज्ञापन


पीडि़ता की मां ने बताया कि दो जून को वह परिवार के अन्य लोगों के साथ काम से बाहर गई थी। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि मोहल्ला जसरूपनगर निवासी सागर उसके घर में घुस आया। आरोपी बल का प्रयोग करते हुए उसकी पुत्री को जबरन खींचकर एक कमरे में ले गया और बंद कर लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन उसकी पुत्री के शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में आरोपी फैसले का दबाव बना रहे थे। सोमवार शाम मामले की शिकायत कोतवाली में की गई। पुलिस ने आरोपी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें