फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार दी गई रकम मांगने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। गांव डिबाई में उधार दी गई तीन लाख रुपये की रकम वापस मांगने पर युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता गुलिस्ता ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने अपने परिजन की बीमारी के दौरान उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे। जिसने कुछ ही समय में लौटाने का वादा किया था। लेकिन लंबे समय तक आरोपी ने रकम नहीं दी। शनिवार की दोपहर जरूरत होने पर उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। जिसे लेकर आरोपी और उसके परिवार के लोग उसके घर में घुस आए। जिन्होंने घर में आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने दो महिलाओं के साथ पांच आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें