फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 08 Nov 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला आहताबस्ती राम निवासी शिवा ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि 6 नवंबर की शाम को वह किसी कार्य से सुभाष गेट पर जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से ही मौजूद गौरव, जितेंद्र, सोनू और रोहित ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे पीडि़त से सिर में गहरी चोट आई और लहुलूहान हो गया। जिसके बाद आरोपी वहां से घर जाने लगा, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर पीटना शुरु कर दिया और भुगतने की धमकी देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें