फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो सगे भाइयों पर किया ईंटों से हमला

Fri, 29 Mar 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी विक्रम ने बताया कि 25 मार्च की दोपहर में उसके घर के बाहर पड़ोसी दो सगे भाई अरुण व अजय में शराब पीने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। वह दोनों भाईयों को बीच बचाव करने यहां पहुंच गया। इस पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। इसमें उसके सिर में भी चोट आई है। इस दौरान यहां पहुंचे उसके भाई विपिन व भांजा अतुल पर भी आरोपियों ने ईंटों से हमला कर दिया। इसमें विपिन के तीन दांत टूट गए और अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अरुण व राहुल पुत्रगण राजवीर निवासी मोहल्ला भीमनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें