फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार दी रकम मांगने पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी सोनू कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि गांव के ही रहने वाले एश्वर्य पर उसके कुछ पैसे उधार चल रहे हैं। 22 अक्तूबर को वह अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान एश्वर्य उसके पास आया। उसने आरोपी से अपने पैसों का तकाजा किया तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभद्रता, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें