धौलाना। गांव ककराना में गांव गालंद निवासी अधिवक्ता विक्रांत तोमर के साथ मारपीट व लूट करने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिवक्ता विक्रांत तोमर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया था कि 30 जून कोकरीब साढ़े दस बजे वह अपने साथियों के साथ गांव ककराना जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही संजू उर्फ सतेंद्र, वीरेंद्र, सौरभ, राजा, पूपल, हरेंद्र व सोनू समेत 12 अज्ञात ने उनके साथ मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने उनके गले की सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।