फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवक पर लाठी डंडों से हमला

Tue, 06 Feb 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव टियाला में जीजा-साले सहित चार लोगों ने घर में घुसकर युवक पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर पर जीजा साले सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी सचिन ने बताया कि चार फरवरी की रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर में था। इसी बीच गांव के पिंकू अपने साले अनिल, रोहित व दोस्त सलमान के साथ लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर घुस आया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोट आई। अस्पताल में हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि सचिन की तहरीर पर पिंकू निवासी गांव टियाला, अनिल व रोहित निवासीगण गांव गोयना और सलमान निवासी गांव टियाला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें