फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मामूली कहासुनी पर शिक्षिका पर किया हमला

Wed, 06 Nov 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुडलिया निवासी पूर्णिमा शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। 31 अक्तूबर को उनका गांव के ही रहने वाले परमाल सिंह से विवाद हो गया था। उस समय परमाल ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जिसके विरोध पर आरोपी ने पिटाई भी की। इस बारे में उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। लेकिन गांव के प्रबुद्ध लोगों के कहने पर मामले में फैसला हो गया। इसके बाजवूद परमाल के बेटे प्रिंस और हर्ष ने उनके घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की। चार नवंबर की देर शाम घर लौटते समय आरोपियों ने रास्ते में उन पर चाकू से हमला किया। जिसमें वह घायल हो गईं। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर परमाल सिंह, प्रिंस व हर्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),131,324, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें