फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवती को पीटकर किया घायल

Tue, 18 Mar 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम में कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवती को पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला निवासी इदरीश ने बताया कि 13 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे मोहल्ला निवासी पंकज अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया। इस दौरान गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने उनकी पुत्री की आंख में कोई ठोस वस्तु से वार कर दिया। इसमें उनकी पुत्री लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 व 1076 पर भी की थी। इसके बाद वह रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पंकज व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें