सिंभावली। क्षेत्र के गांव कुराना निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह रविवार की शाम को गांव बंगोली मार्ग पर स्थित अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था। वहां पहले से मौजूद गांव निवासी दो लोगों ने उसे रोक कर गाली गलौज की। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने लोहे के पंच से हमला कर उसको घायल कर दिया। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।