फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, 13 पर केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव इकलैंडी में घर में घुसकर गांव के लोगों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीताराम सिंह निवासी ऊंचा अमीरपुर थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर ने बताया कि कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव इकलैंडी में वह अपने रिश्तेदारी में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात्रि में वह अपने मौसा के घर थे। करीब 11 बजे गांव निवासी आश करण और उनके पुत्र दुष्यंत सिंह, अरुण सिंह ने करीब दस अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर दीवार फांदकर हमला कर दिया। इस दौरान गोलू, उनकी मां मधु व पिता राधेश्याम घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें