फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रंग लगाने से मना करने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला

Tue, 26 Mar 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उपैड़ा में युवती को रंग लगाने से मना करने पर गुस्साए युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामभूल ने बताया कि सोमवार को दुल्हैंडी पर उसकी पुत्री काजल अपने पति संजू व पुत्री अंजली के साथ घर आई थी। सोमवार दोपहर काजल घर के बाहर पड़ोस में रहने वाली युवतियों के साथ होली खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक यहां आया और काजल को रंग लगाने का प्रयास करने लगा। काजल ने इसका विरोध किया। शोर सुनकर वह भी घर से बाहर आ गया। उसे देख युवक चला गया। कुछ देर बाद युवक अपने पांच अन्य साथियों को साथ लेकर उसके घर में घुस आया और लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके साथ पुत्री काजल, दामाद संजू, नातिन अंजली व एक पड़ोसी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें