हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी धोबीघाट मुंशीनगर निवासी सलमा ने बताया कि 14 मई को पिलखुवा के ही कुछ लोगों ने कॉल कर उनके पुत्र आरिफ को बुलाया था। आरोपियों ने लाठीडंडों व धारदार हथियारों से आरिफ पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद बेहोशी की हालत में उनके पुत्र को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। स्थानीय लोग उनके पुत्र को ट्रेक से उठाकर उनके घर ले आए थे। इस दौरान आरोपी उनके घर में जबरन घुस आए और उनके पति यासीन, पुत्री मोहसिना व डेढ़ माह की गर्भवती पुत्रवधू हुमेरा को भी पीटा था। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सीओ पिलखुवा को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।