गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने सहकर्मी पर घर में घुसकर पिटाई करते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ब्रजघाट में सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके कार्यालय में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति भी काम करता है। आरोपी रोजाना किसी न किसी बात पर उनके साथ अभद्रता करता है। उन्होंने अपने अधिकारी से भी शिकायत की। आरोपी बुधवार की रात उनके घर पहुंच गया। जहां उसने घर में घुसकर अभद्रता करते हुए पिटाई की। वहीं घर से बाहर खींच लिया। इस दौरान बीच-बचाव कराने पहुंचे उनके पति को भी आरोपी ने पीटा। आरोपी ने पिटाई करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।