संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़।
ईद की तैयारियों को लेकर रविवार को एएसपी मुकेश मिश्र व क्षेत्राधिकारी ने ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह कमेटी से बातचीत की।
एएसपी ने ईदगाह पहुंचकर मैदान, रास्ता व वहां खड़े होने वाले वाहनों की व्यवस्था देखी और सुरक्षा दृष्टी को देखते हुए रुपरेखा बनाई। साथ ही ईदगाह कमेटी के अधिकारियों से वार्ता कर सुझाव लिए।
कमेटी के सचिव नजमुद्दीन हवारी ने कहा कि ईद पर नमाजियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाए और सुरक्षा दृष्टि से पुलिस तैनात की जाए।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी संजय पांडे, नायब शहरकाजी मोहम्मद असद, हाजी अब्दुल, नाजिम अंसारी, आमिर मीर, मोहम्मद युनुस अब्बासी आदि मौजूद रहे।