गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में कार का साउंड सिस्टम चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इंद्रानगर कॉलोनी निवासी गजपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 10 जून को रात में अपनी कार को घर के बाहर रोजाना की तरह खड़ी थी। सुबह जब कार के पास पहुंचकर देखा तो लॉक खुले हुए थे। संदेह होने पर पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करने पर पता चला कि मोहल्ला आदर्श नगर निवासी युवक ने कार में लगा साउंड सिस्टम चोरी किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान वसीम उर्फ सोनू निवासी आदर्श नगर के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया साउंड सिस्टम बरामद कर लिया गया है। संवाद