फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सेहल के जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

Fri, 04 Aug 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल के एक युवक की ड्यूटी के दौरान हिमाचल के मनाली में अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


गांव सेहल निवासी रामवीर के पुत्र विकास (32 वर्ष) दस साल पहले आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। जिनकी शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। इस संबंध में आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना देकर अवगत कराया। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता रामवीर ने बताया कि बेटे विकास का बचपन से फोर्स में भर्ती होने का सपना था। 2009 में कड़ी मेहनत कर फोर्स में भर्ती हो गया था, उस समय पर काफी खुशी हुई थी। लेकिन आज बेटे के निधन की सूचना मिलने के समय से अब तक आंखों के आंसू नहीं रुक पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसके दो बेटी और एक बेटा है। वहीं पत्नी मंजू और मां श्रीमती का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि विकास का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब गांव में पहुंचेगा। उनके शिक्षक महेश आर्य ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही वह छुट्टी पर आए थे, सभी से मिलकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें