फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फौजी की पत्नी ले गई सेना का कार्ड, 25 लाख मांगे

Thu, 27 Jul 2023 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी भारतीय सेना के जवान अंकित चौधरी ने अपनी पत्नी पर सेना का कार्ड मायके ले जाने और वापस नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अंकित चौधरी ने बताया कि वह भारतीय सेना में फौजी हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती कश्मीर के उरी सेक्टर में चल रही है। नौ फरवरी को छुट्टी लेकर अपने घर आया था। तीन मार्च को उसकी पत्नी उसका सेना का आईडी कार्ड लेकर अपने पिता के घर जिला बुलंदशहर के थाना अनूपशहर चली गई। कार्ड वापस मांगने पर पत्नी नेे 25 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में पुलिस में शिकायत की, राहत नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें