गाजियाबाद। जिला खेल कार्यालय, महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम से मिली जानकारी के अनुसार खेल निदेशालय के लिए प्रमुख खेल पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर से बढ़ाकर 4 नवंबर 2025 कर दी गई है। क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल संस्थाएं अब bdtyas-sports.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।