फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अपर आयुक्त ने बंद कमरे में खंगाले दस्तावेज

Wed, 09 Aug 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। शासन के निर्देश पर धौलाना तहसील क्षेत्र के गांवों में सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा और निर्माण करने वालों के खिलाफ चल रही जांच से जुड़े बिंदुओं की जांच करने के लिए मंडल अपर आयुक्त बुधवार को तहसील पहुंचे। बंद कमरे में उन्होंने सरकारी अभिलेखों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अपर आयुक्त हिमांशु गौतम ने एसडीएम संतोष उपाध्याय को पांच दिन पूर्व सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के बारे में जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को अपर आयुक्त सरकारी भूमि घोटाले में महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाने के लिए बिना सूचना दिए ही तहसील पहुंच गए। वहीं, मजेदार बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान एसडीएम संतोष उपाध्याय, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत अपने-अपने कार्यालय पर नहीं मिले। बता दें धौलाना, कंदौला, खिचरा, देहरा, गालंद, खेड़ा, हिंडालपुर, भोवापुर गांवों में सरकारी भूमि पर हुए घोटालों की जांच चल रही है। धौलाना में 150 करोड़ की सरकारी भूमि बेचने का मामला गत वर्ष सामने आया था। एसडीएम संतोष उपाध्याय ने बताया कि अपर आयुक्त हिमांशु गौतम के आने की सूचना नहीं थी। वह तहसीलदार व नायब के साथ जिला मुख्यालय पर एक बैठक में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें